साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

0Shares

सोनीपत। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सोनीपत पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। राई स्थित वीर मेटल्स कंपनी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व साईबर थाना पूर्वी जोन सोनीपत में नियुक्त उप निरीक्षक अशोक ने किया। उनके साथ मुख्य सिपाही चांद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन एवं कर्मचारियों के लिए एक सत्र तथा कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के लिए अलग से दूसरा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कंपनी में कार्यरत प्रबंधन, कर्मचारियों और श्रमिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देना तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में शिक्षित करना था। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।आमजन साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और साइबर ठगी से बचाव के लिए दूसरों को भी जागरूक करें। सोनीपत पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *