इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास पर पहुंचकर जताया शोक

0Shares

सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला रविवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने सुरेंद्र पंवार के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सुरेंद्र पंवार एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंवार परिवार और चौटाला परिवार के बीच गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है। डॉ. दिलीप सिंह पंवार का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। चौटाला ने कहा कि डॉ. दिलीप सिंह पंवार ने अपने जीवन में हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और त्याग के मूल्यों को अपनाते हुए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की कामना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुरेंद्र छिक्कारा, बिजेंद्र मलिक, पवन गर्ग, करण चहल, सुरेश त्यागी, आनंद खत्री, सत्यवीर आर्य, राजू धानक, राजेश पलड़ी, विकास मलिक, मनजीत फोगाट, प्रदीप दहिया, बलवान नम्बरदार, सुरेंद्र सिरसाड़, सिदार्थ अंतिल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *