
वैज्ञानिक सोच, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल।
अम्बेडकर नगर । विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और भारत को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर तथा विश्व में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को मोहसिन पब्लिक स्कूल, जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश में ‘भारत विज्ञान यात्रा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे प्रयोगों, गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक जिज्ञासा उत्पन्न करना, उनमें तार्किक चिंतन एवं प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में विज्ञान, अनुसंधान, अंतरिक्ष विज्ञान तथा तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में भारत विज्ञान यात्रा की टीम ने विद्यार्थियों के साथ ही विज्ञान की कई विधाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रयोगों के माध्यम से संवाद किया एवं विज्ञान के ख़ास प्रयोगों ने समस्त विद्यार्थियों के साथ ही उपस्थित जन समूह को भी आश्चर्यचकित कर दिया,इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरलता से समझने और अपने आसपास होने वाली घटनाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी जिज्ञासा, सक्रिय सहभागिता और सीखने की उत्सुकता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विज्ञान शिक्षकों की टीम ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और इस ख़ास अवसर पर भारत विज्ञान यात्रा की टीम के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें श्री अमर पाल सिंह,खगोलशास्त्री, वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञान प्रशिक्षक, वी.बी.एस. प्लेनेटेरियम, गोरखपुर।
श्री दिशांक, सह-संस्थापक, भारत विज्ञान यात्रा; तथा श्री एस. टी. अली, संस्थापक, भारत विज्ञान यात्रा शामिल रहे। टीम ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक सोच, प्रयोगों के माध्यम से सीखने तथा भविष्य में वैज्ञानिक अनुसंधान की संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का मूल संदेश यह रहा कि विज्ञान को समझने की शुरुआत जिज्ञासा, अवलोकन, प्रश्न और प्रयोग से होती है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे किसी भी घटना को केवल देखकर स्वीकार न करें, बल्कि उसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों को समझने का प्रयास करें।

सात प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तर काल में दस विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. अबू बकर
2. अस्मा नवाज़
3. हलीमा सादिया
4. मोहम्मद अयान
5. मोहम्मद अजफर
6. मोहम्मद फिरोज
7. फ़िज़ा मरियम
8. शाज़ीन जहरा
9. आरिबा शेख
10. नायरा ख़ान
उपरोक्त विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा विज्ञान, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक रुचि विकसित करना था। खगोलविद अमर पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।
भारत विज्ञान यात्रा टीम के संस्थापक श्री एस०टी० अली ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसीलिए हम सभी को समस्त समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पुष्ट वातावरण उत्पन्न करना ही होगा।
साथ ही भारत विज्ञान यात्रा टीम के सह -संस्थापक श्री दिशांक श्रीवास्तब ने कहा कि भारत आज विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक सहित अनेक क्षेत्रों में नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साथ ही, टीम ने कहा कि विकसित भारत @ 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए आवश्यक है कि देश के प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान को समझने, प्रयोग करने, प्रश्न पूछने और नई खोजों के बारे में सोचने का अवसर मिले। भारत विज्ञान यात्रा इसी विचार के साथ विद्यार्थियों तक विज्ञान को सरल, रोचक और व्यावहारिक रूप में पहुँचाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम का व्यापक उद्देश्य ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करने में योगदान देना है, जो वैज्ञानिक सोच से संपन्न हो, समस्याओं का समाधान खोज सके, नए विचार विकसित करे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक वैज्ञानिक जागरूकता पहुँचाना भी इस पहल का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

विद्यालय प्रबंधन ने किया सहयोग।
मोहसिन पब्लिक स्कूल जलालपुर, अम्बेडकर नगर के प्रधानाचार्य श्री दानिश आलम एवं प्रबंधक श्री परवेज आलम एवं दिवाकर चौरसिया के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इमरान काशमी, सहरयार , आलम सर एवं समस्त शिक्षकों के साथ में ही विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को सार्थक बनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश मिला कि विज्ञान केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने, समाज की समस्याओं का समाधान खोजने और देश के विकास में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

‘हर विद्यार्थी में वैज्ञानिक सोच, विकसित भारत की ओर एक कदम’
भारत विज्ञान यात्रा का संकल्प है कि देशभर के विद्यार्थियों तक विज्ञान की पहुँच को व्यापक बनाया जाए तथा उनमें वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित की जाए। भारत विज्ञान यात्रा संस्था का मानना है कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, इंजीनियर, शोधकर्ता और नवप्रवर्तक बनेंगे। उन्हें सही दिशा, प्रेरणा और सीखने के अवसर प्रदान करना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने जैसा है।
मोहसिन पब्लिक स्कूल, जलालपुर में आयोजित यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक पहल रहा, जिसने विद्यार्थियों को विज्ञान के माध्यम से सीखने, सोचने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
भारत विज्ञान यात्रा का संदेश है कि विज्ञान से जागरूकता, नवाचार से आत्मनिर्भरता और युवा प्रतिभा से विकसित भारत।
सादर।
धन्यवाद।
