सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आर्य समाज मंदिर, काठ मंडी में आयोजित समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों, सामाजिक सुधारों और अमूल्य योगदान को स्मरण किया। विधायक निखिल मदान ने समस्त प्रदेशवासियों को माँ भगवती की आराधना और उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी।विधायक मदान ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का सर्वोच्च बलिदान देश के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस तथा समाजसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महापुरुषों के जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर कपिल देव शास्त्री, धर्मदेव दहिया, अरुण दहिया, नरेंद्र सिंह, अरुण दहिया आदि लोग मौजूद रहे।
