पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर, संशोधित

0Shares

 

समय-सारणी जारी
नवीन आवेदन के लिए 17 नवंबर तक होगा पंजीकरण

देवरिया । पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन ने आवेदन प्रक्रिया में तीसरी बार संशोधन करते हुए नई समय-सारणी जारी की है। इसके तहत पूर्वदशम (कक्षा नौ व 10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) के पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय में आवेदन कर सकेंगे।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नवीन (फ्रेश) आवेदन के लिए पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को 19 से 22 नवंबर तक आवेदन की हार्डकॉपी जमा करनी होगी। वहीं, संस्थानों को 23 नवंबर तक सत्यापन कर आवेदन अग्रसारित करना होगा।
नवीनीकरण के विद्यार्थियों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर हार्डकॉपी जमा करने की व्यवस्था की गई है। शिक्षण संस्थान 13 से 23 नवंबर तक बायोमेट्रिक सत्यापन और अभिलेखों का मिलान कर आवेदन अग्रसारित करेंगे। विद्यालयों को मास्टर डाटा तैयार करने के लिए 19 नवंबर तक का समय दिया गया है, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 13 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *