छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

0Shares

 

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया । छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार की सुबह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परमार्थी पोखरा, सोमनाथ मंदिर, देवरही माता मंदिर और गायत्री माता मंदिर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *