हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान से प्रेरित होकर आमजन होंगे देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत : देवेन्द्र कादियान

0Shares

गन्नौर/सोनीपत। महानिदेशक, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार उपमंडलीय परिसर, गन्नौर में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक देवेन्द्र कादियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र कादियान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के स्वर्णीम इतिहास पर प्रकाश डालने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। विधायक देवेन्द्र कादियान ने आमजन का आह्वान किया कि वे 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे को शान से फहराकर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होगी। विधायक देवन्द्र कादियान ने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सम्मान और गौरव के प्रतीक पर्वो और प्रतीकों के प्रति आदर भाव की भावना कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। एसडीएम प्रवेश कादियान ने कहा कि 17 अगस्त तक प्रशासनिक स्तर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी उपमंडलीय अधिकारियों से कार्यालय में तिरंंगा फहराने के साथ सभी क्षेत्रवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार ललिता, नायब तहसीलदार, अमित कुमार, कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *