बड़े ही अकीदत एवं एतराम के साथ मनाया गया मिलाद-उन्नबी का पर्व

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। ईद मिलाद-उन्नबी का पर्व बड़े ही अकीदत एवं एतराम के साथ नगर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में जुलूस निकल गया।इसके साथ ही लोगों द्वारा नए-नए परिधान धारण कर विभिन्न प्रकार के बने व्यंजनों के पकवान का लुत्फ उठाया और एक दुसरे को मिठाई बाट कर ख़ुशी का इजहार किया।
विश्व विख्यात मदरसा अल जमीयतुल अशरफिया के छात्र एवं प्रबंध कमेटी एवं शिक्षकों की देखरेख में एक जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के धार्मिक ग्रंथो पर आधारित नातिया कलाम प्रस्तुत किया।


बताते चलें कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म आज ही के दिन हुआ था जिन्होंने ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की उन्हीं के जन्मदिन के याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व पुरे विश्व के कोने-कोने में मनाया जाता है। उक्त जुलूस में अशरफिया के सैकड़ों छात्रों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी गस्त करते नजर आए। उक्त पर्व को सकुशल संपन्न करने में धर्मेंद्र शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा एवं वरिष्ठ एस आई कमलाकांत यादव आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर नाजिमे आला हाजी सरफराज, मास्टर फैयाज अहमद, मास्टर इनामुलहक, मास्टर सदरे आलम, हाजी मुहम्मद अख्तर नोमानी, हाजी सुलेमान शम्मी ज़ेवर महल, हाजी असरारूल हसन,सुहेल अहमद, ज़मीर अहमद, अलाऊद्दीन, नज़ीर अहमद, मोहम्मद आदिल, इरशाद अहमद, मौलाना तहसीन, हसनैन सरफुद्दीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *