17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

0Shares

सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करवाना तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना है।यह बाते मुख्य वक्ता के तौर पर सुभाष मंडल की कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए गजेंद्र सलूजा ने बैठक को संबोधित करते हुए कही इस संबंध में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पानीपत लोकसभा इंचार्ज गजेंद्र सलूजा सोनीपत जिले के सुभाष मंडल ने बतौर मुख्य अतिथि ओर मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का व्यापक प्रयास है, जिसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सोनीपत जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री एडवोकेट ने प्रेस को दी। उनके साथ मुख्य तौर से सोनीपत से विधायक निखिल मदान,नगर निगम मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज तरुण देवीदास,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, मंडल अध्यक्ष गौरव भोला,योगेश पाल अरोड़ा,सीमा ग्रोवर,किरण बाला, राजेंद्र चांदना पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *