युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच देने की पहल

0Shares

सोनीपत। माई भारत कार्यालय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता अंजली चौधरी, जिला युवा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार),माई भारत सोनीपत ने की। इस अवसर पर अंजली चौधरी ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम का प्रथम चरण माई भारत पोर्टल पर लाइव हो चुका है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे माई भारत पोर्टल पर जाकर कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण करवाएं तथा अपनी प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के इस अवसर का लाभ उठाएं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के माध्यम से युवाओं को अपनी आवाज उठाने, विचार साझा करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से योगदान देने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *