गरीब की सेहत की चिंता से लेकर महिलाओं के सम्मान तक, हर जरूरतमंद तक पहुंच रही सरकार : डॉ. अर्चना गुप्ता

0Shares

सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को केवल अस्पतालों तक सीमित रखने के बजाय गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का काम हुआ है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पात्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक अस्पताल सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय निशुल्क जांच शिविर का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से नियमित जांच करवाने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल सोनीपत में मैमोग्राफी की सुविधा भी शुरू की जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षण को छिपाने या जांच में देरी करने से बचना चाहिए। उन्होंने ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय तक खांसी, लगातार हल्का बुखार या खांसी में खून आने जैसे लक्षणों को सामान्य न समझें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण पहल की और हरियाणा में पात्र परिवारों को चिरायु योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजपा जिला प्रभारी सोनीपत एडवोकेट राजबाला, पानीपत जिला प्रभारी ललित बत्रा, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, सीएमओ सोनीपत डॉ. अलंकृता गेरा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास व नीरज ठरू, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्रि, मार्केट कमेटी गन्नौर चेयरमैन निशांत छोक्कर, नवीन मंगला, सुरेन्द्र मदान, बबीता दहिया, राजकुमार कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *