पीएम श्री स्कूल बड़ोली व नांगल खुर्द स्कूल में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0Shares

गन्नौर/सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ मंगलवार को पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ोली में अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शमशेर सिंह तूफान जिला अध्यक्ष अनुसुचित जाति मोर्चा भाजपा सोनीपत ने शिरकत की। शमशेर सिंह तूफान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके सेवा-कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आशिर्वाद का दिया दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और देश सेवा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। और दिनांक 18,19 को ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जाखोली मंडल अध्यक्ष शेखर आंतिल और स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. प्रवीण कुमारी व नांगल खुर्द प्रिंसीपल बिजेंद्र, श्री भगवान , रामकुमार एवं गांव की एसएमसी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *