विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं श्री गणेश : कविता जैन

0Shares

सोनीपत। युवा शक्ति सेवा समिति, मिशन चौक के सौजन्य से गणपति विसर्जन किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री कविता जैन ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के चरणों में नमन किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर सर्वजन के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गणपति बप्पा की आरती में भाग लिया और आयोजन में शामिल भक्तों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं। गणेश उत्सव हमें श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कविता जैन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ किए गए आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर अश्वनी गोयल, राकेश जैन, मुकेश जैन, राम नारायण गोयल, राकेश गोयल, ललित गोयल, पुष्पा गोयल सहित सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *