राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कालुपुर में कृष्णा सेवा समिति के सदस्यों ने किया पौधारोपण

0Shares

सोनीपत। मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कालुपुर में पौधा रोपण किया गया तथा विद्यालय के बच्चों को कृष्णा सेवा समिति द्वारा फलाहार वितरण किया गया।
आयुष विभाग की तरफ से बच्चों और अध्यापकों को दवाई भी वितरित की गई। आयुष विभाग की डॉ बीरमति ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद को अपनाने का सन्देश दिया और बच्चों स्वच्छता और स्वस्थ रहने के बारे में बताया। कृष्णा सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मदान ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और मेहनत लग्न से पढ़ाई करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में राजेंद्र बल्हारा रमेश मदान, पवन पालीवाल, जुगल ज्योति और विद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *