नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा, सुशासन व विकास का संदेश

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। धानापुर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोमवार को धानापुर विकास खंड़ अंतर्गत कस्बा व गांवो मे सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। इस दौरान मेढ़ान व अहिकौरा गांव सहित धानापुर कस्बा मे रामलीला चबूतरे पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। मंच के माध्यम से कलाकारो ने केंद्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाया। सरकार की सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारीयां दी। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाऐं जैसे आयुष्मान भारत आदि की जानकारी आमजन तक पहुँचाई। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कला और रंगमंच के माध्यम से भाजपा की सेवा, सुशासन और अंत्योदय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटकों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताना है। भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नमो सेवा गाथा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और वर्षो की सार्वजनिक सेवा को जीवंत किया जा रहा है। कला और रंगमंच के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़कर अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। पश्चिमी मंड़ल अध्यक्ष आचार्य रमेश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र मे बैठी मोदी की सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर मे शांति ब्यवस्था कायम करने का काम किया। मोदी ने आतंकवाद की कमर तोड़कर पड़ोसी देश को घुटनो पर ला दिया और राष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहरा दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, डाँ अरविंद मिश्र, कमलाकांत मिश्र, अजीत पांडेय, भगवती तिवारी, दिनेश पांडेय, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रभान राय, श्यामसुंदर सिंह, विश्वम्भर मौर्य, अश्वनी सिंह, सनोहर पासवान, भरत मौर्य, बाबूलाल मौर्या, दिनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *