
चन्दौली। मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया, कांग्रेस जनों ने धर्मशाला रोड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, तत्पश्चात राम धुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाला, कांग्रेस जन शास्त्री कटरा होते हुए शास्त्री पार्क पहुंचे, वहां कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी आज पूरी दुनिया में आदर्श के रूप में माने जाते हैं, वही लाल बहादुर शास्त्री जी ने गरीबी के आंगन से उठकर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर उन्होंने यह साबित किया की मेहनत त्याग और ईमानदारी के बल पर शिखर पर पहुंचा जा सकता है।
गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू ने सत्य अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई की और उन्होंने देश के आजादी में प्रमुख भूमिका निभाई वह हिंदू मुस्लिम एकता के सबसे प्रबल पक्षधर और सिंबल थे वही हम लोगों के लिए यह गर्व और गौरव की बात है कि हम जिस नगर में रहते हैं, उसे धरती ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को जन्म दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आज सांप्रदायिक शक्तियां देश में नफरत के बीज बोकर देश को बांटने का घिनौना कार्य कर रही है हमें इनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा
कार्यक्रम में अकील अहमद बाबू, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, राधेश्याम पासवान, ऋषि दयाल, तारिक अब्बास, प्रभु नारायण तिवारी रिंकू,रमेश पांडेय, साबिर राईन, अभिषेक मिश्रा, दिलीप पाल, कन्हैया मोदनवाल, नेसार शाह,संजय जायसवाल, इम्तियाज अहमद, देवेश कुमार, कुंदन गुप्ता, उमेश चौहान, हेलेन पैट्रिक, मुकीम खान, मुन्नी सिंह,राजीव सिंह, रामसेवक पटेल, रूपेश चौहान, मोहम्मद इमरान आलम, अजय माली, रामाश्रय रावत,डा मोहम्मद हुमायूं,राजकुमार गोंड, अश्विनी चौरसिया, मु आदिल आदि प्रमुख लोग सम्मिलित रहे।
गोष्टी के अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।
