स्वर्गीय विजय प्रताप मिश्र एवं सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में ओम शांति आश्रम में भोग-प्रसाद वितरण

0Shares

कौड़ीराम (गोरखपुर)। सुमही गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय विजय प्रताप मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में गुरुवार, 8 अक्टूबर को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कलानी स्थित ओम शांति आश्रम में भोग एवं प्रसाद का वितरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
केंद्र के संचालक ब्रह्माकुमार सोमनाथ भाई ने बताया कि स्वर्गीय विजय प्रताप मिश्र (वकील साहब) एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी का इस आध्यात्मिक संस्थान से आजीवन जुड़ाव रहा। दोनों ने संस्थान से जुड़कर ईश्वरीय सेवाओं में अपना योगदान दिया और आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पुत्र दुर्गेश मिश्र एवं गिरजेश मिश्र द्वारा प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष में अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोग एवं प्रसाद का वितरण कराया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को ओम शांति आश्रम में भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं आश्रम से जुड़े भाई-बहनों ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय विजय प्रताप मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी के व्यक्तित्व, कृतित्व और संस्थान के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि दोनों का आध्यात्मिक संस्था से जुड़ाव और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, स्मृति और आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *