सड़कों से मलबा और सीएंडडी वेस्ट हटाने का अभियान शुरू

0Shares

सोनीपत। शहर की सड़कों को साफ-सुथरा बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नगर निगम ने सड़कों से निर्माण सामग्री का मलबा, घरों से निकलने वाला मलबा तथा सीएंडडी वेस्ट (निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाला कचरा) हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने पार्षद मुकेश बामनिया के साथ बस स्टैंड से इस कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर मेयर राजीव जैन ने कहा कि शहर की सड़कों पर जगह-जगह पड़ा निर्माण का मलबा और सीएंडडी वेस्ट न केवल आवागमन में बाधा बनता है, बल्कि वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ने के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सड़कों से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन महीनों के भीतर शहर की सड़कों से इस प्रकार का मलबा और सीएंडडी वेस्ट हटाने का लक्ष्य रखा गया है। राजीव जैन ने प्रदूषण कम करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सड़कों से मलबा हटाने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि सोनीपत को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *