निर्माणाधीन सड़कों और बाईपास के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

0Shares

समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा कराने का निर्देश

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिले में निर्माणाधीन सड़कों, बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरपास (आरयूबी) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने एनएच, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी समस्याओं और विभागीय समन्वय की बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर निर्माण कार्यों को गति दी जाए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर सहित लोक निर्माण विभाग, एनएच और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *