बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

0Shares


बिहार के बक्सर पहुंची श्रीरामपुर पुलिस

न्यायालय के आदेश पर धारा 83 के तहत हुई कार्रवाई

श्रीरामपुर (देवरिया)। बड़ौदा यूपी बैंक की भवानीछापर शाखा से 1.73 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में फरार चल रहे तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय से जारी धारा 83 सीआरपीसी के कुर्की आदेश का पालन कराने के लिए श्रीरामपुर पुलिस की टीम बिहार के बक्सर जिले पहुंची। वहां स्थानीय ब्रह्मपुर पुलिस के सहयोग से आरोपित के विरुद्ध आदेश की नियमानुसार तामील कराई गई।
पुलिस के अनुसार, बड़ौदा यूपी बैंक की भवानीछापर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक रोहित कुमार सिंह पुत्र अर्जुन कुमार सिंह उर्फ हरेराम सिंह निवासी उमेदपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार) पर बैंक के 1 करोड़ 73 लाख 50 हजार रुपये के गबन का आरोप है। इस मामले में 18 जून 2024 को थाना श्रीरामपुर में धारा 409 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में वांछित आरोपित के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने धारा 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की का आदेश जारी किया था। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर 12 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के बक्सर जिले में पहुंचकर कार्रवाई की।
कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह परिहार, वर्मा प्रजापति, कांस्टेबल विपिन कुमार यादव और सोनू शामिल रहे। अभियान में ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *