नई दिल्ली। स्वाभिमान एक प्रयास कुसुमलता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट एवं तेजकिरण सिंघी (जैन साहब) के द्वारा श्री करणी माता मंदिर दिल्ली में मनाया गया, जन्माष्टमी का उत्सव सभी भक्तों के द्वार मनाया गया। जिसमें नृत्य एवं गीतों से इस उत्सव को ओर भी रोचक बना दिया साथ ही में कई झाकियां एवं राधा कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने भी इस उत्सव को आकर्षक रूप दिया। रात्रि 12 बजने के उपरांत ठाकुर जी श्री लड्डू गोपाल का जन्म हुआ, उसके बाद पंचामृत से स्नान कराने के बाद शंख और घंटियों के साथ आरती की गई आरती के बाद बाल कृष्ण स्वरूप के द्वारा दही की हांडी फोड़ी गई ओर अंत में प्रसाद ओर फल चरणामृत वितरण के साथ उत्सव को संपन्न किया। संस्था की अध्यक्ष सरोज शर्मा के द्वारा बताया गया कि जन्माष्टमी का उत्सव एक पारंपरिक एवं अपनी संस्कृति से जुड़ा उत्सव है श्री तेजकिरण सिंघी (जैन साहब) ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी संस्कृति से जुड़े हुए ऐसे उत्सव श्री करणी माता मंदिर दिल्ली में होते रहते हैं जन्माष्टमी के उत्सव के बाद 2 अक्तूबर 2026 को श्री करणी माता मंदिर दिल्ली में ही करनी माता मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें भजन वर्षा एवं भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन है दिल्ली से संस्था की अध्यक्ष सरोज शर्मा, संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अनीता हरियाणा, शालू सचदेवा, वर्षा, रजनी, गौर, पुष्पा गौर, किरन, मीरा, चिक्की, सोनाक्षी, काजल, स्वेता, निधि, बीना, लक्ष्मी, बबीता, अंशिका, मोनिका, रचना, सविता, सरिता पांडेय आदि महिलाएं एवं तेजकिरण सिंघी (जैन साहब) दिल्ली वाले, पंडित राजीव शर्मा, सुमित पांडेय, रोनक शर्मा सूरज उपस्थित रही।
