सोनीपत। दिल्ली कैम्प स्थित शहीद ए आज़म भगत सिंह स्मृति स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर मात्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि देश के शहीदों की स्मृति हमारी धरोहर है। शहीदों को जब – जब स्मरण किया जाता है तो उनमे प्रमुख रूप से शहीद भगत सिंह जी का नाम लिया जाता है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र विकास मे अपना योगदान देना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत कौशिक ने कहा कि अल्पआयु मे ही शहीद भगत सिंह ने देश के लिए वो योगदान दिया जिसकी कल्पना एक आम आदमी कर भी नही सकता है। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष सुनील कौशिक, सेवादल राई ब्लॉक उपाध्यक्ष हितेन्द्र कौशिक,सेवादल महासचिव विशाल, सियाराम आन्तिल, भगवानदास, अन्जली मदान आदि सहित कांग्रेस कार्यकर्त उपस्थित रहे।
