विधायक गहलावत ने अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया

0Shares

सोनीपत। खरीफ फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बाद विधायक कृष्णा गहलावत ने विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को नई अनाज मंडी सोनीपत का औचक निरीक्षण व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित अटल श्रमिक किसान कैंटीन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने किसानों और श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए । विधायक कृष्णा गहलावत ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक कृष्णा गहलावत ने निरीक्षण के दौरान मंडी में किसानों के लिए पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों और गेट पास व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों को आदेश दिए की। खरीफ फसल की खरीद के दौरान मंडी में किसानों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पेयजल, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। मार्केट कमेटी सोनीपत के अध्यक्ष अरुण चौहान, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, जेपी रेवली, ढीला, मनोज नाहरा, अमित नाहरा, कर्ण तुषार, राजेश सरोहा, वेदपाल, एसडीओ शिव रतन, विजेंद्र हुड्डा, एचएसएएमबी सोनीपत के एक्सईएन अजय राठी, डीएफएससी राजेश्वर, हैफेड के डीएम उमाकांत, मंडी प्रधान पवन गोयल, सहायक सचिव अश्विनी, मंडी सुपरवाइजर दीपक त्यागी, अशोक ब्राह्मणवास, अनिल बाजवान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *