मेयर राजीव जैन ने किया गांव का दौरा, कम्युनिटी सेंटर, पार्कों और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

0Shares

सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने नगर निगम क्षेत्र के गांव जगदीशपुर का दौरा कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, कम्युनिटी सेंटर और पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। दौरे के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर मेयर राजीव जैन ने टूट फूट चुके नाल की मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पार्षद प्रतिनिधि रामनिवास रोहणा एवं कार्यकर्ता भी साथ रहे। इसके बाद मेयर ने गांव के कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। यहां मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर के सामने पार्किंग बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में सुविधा मिल सके। मेयर जैन ने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और लोगों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *